मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजस्थान सीमा के नजदीकी गांवों से लोगों को हटाया गया, पाक सेना की तरफ से फायरिंग जारी

राजस्थान सीमा के नजदीकी गांवों से लोगों को हटाया गया, पाक सेना की तरफ से फायरिंग जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से सटीक हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इन मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के रिश्तेदार और कई करीबी सहयोगी भी शामिल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद पाकिस्तान में भारी अफरा-तफरी मच गई और सीमा पर गोलीबारी और गोलेबारी की घटनाएं शुरू हो गईं। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है।

उधर, पाकिस्तान की सेना ने बहावल नगर जिले के सीमावर्ती गांव चक 95 HB और चक 96 HB को खाली करा लिया है। यह इलाका राजस्थान के श्रीगंगानगर के करीब है और हाल ही में इसी क्षेत्र से एक पाकिस्तानी रेंजर को भारतीय सीमा में घुसते हुए पकड़ा गया था। भारतीय सेना द्वारा बहावल नगर में किए गए हमले के बाद इस इलाके में खौफ का माहौल है, जिससे पाकिस्तान सेना ने एहतियात के तौर पर गांवों को खाली कराया है।

सीमा पर गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को करारा जवाब मिलने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर वह लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना की बौखलाहट इस कदर बढ़ गई है कि वह अब नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बना रही है। उरी, कुपवाड़ा, बारामुल्ला और अखनूर जैसे इलाकों में रात्रि के समय पाकिस्तान ने छोटे हथियारों और तोपों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान ने लगातार 13वें दिन LoC पर फायरिंग की है, जो उसकी हताशा को साफ तौर पर दर्शाता है।

Share
अगला लेख → अग्निवीर शहीदों के परिवारों को अब हरियाणा सरकार से मिलेगा ₹1…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *