मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अग्निवीर शहीदों के परिवारों को अब हरियाणा सरकार से मिलेगा ₹1 करोड़ का मुआवजा

अग्निवीर शहीदों के परिवारों को अब हरियाणा सरकार से मिलेगा ₹1 करोड़ का मुआवजा

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सरकार ने देश की सेवा में लगे अग्निवीरों के लिए अहम फैसले किए हैं। हाल ही में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिनका उद्देश्य अग्निवीरों और शहीद सैनिकों के परिवारों को समर्थन देना है।

अब हरियाणा सरकार शहीद अग्निवीरों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। इससे पहले यह सुविधा केवल भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के लिए ही लागू थी, लेकिन अब अग्निपथ योजना के तहत सेवा देने वाले शहीद अग्निवीरों के परिवारों को भी यही आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह फैसला शहीदों के परिवारों को राहत और सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही, अग्निवीरों के लिए हरियाणा पुलिस भर्ती में आरक्षण कोटे को दोगुना कर दिया गया है। पहले यह कोटा 10% था, जिसे अब बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। यह निर्णय अग्निवीरों को सिविल सेवाओं में बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के लिए भी सरकार ने विशेष सहायता की घोषणा की है। राज्य कैबिनेट ने उनके परिवार के एक पात्र सदस्य को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने और सरकारी नौकरी प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

इन सभी निर्णयों को राज्य सरकार द्वारा देशभक्तों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर लिया गया कदम माना जा रहा है।

Share
अगला लेख → कराची में धमाका, लाहौर की घटना के बाद पाकिस्तान में मचा हड़क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *