मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गुजरात सीमा के नजदीक ड्रोन गिरा, धमाके की सूचना, स्रोत की जांच जारी है

गुजरात सीमा के नजदीक ड्रोन गिरा, धमाके की सूचना, स्रोत की जांच जारी है

गुजरात के कच्छ ज़िले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक संदिग्ध धमाके की घटना सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका तब हुआ जब एक अज्ञात ड्रोन हाई टेंशन बिजली की तारों से टकरा गया। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे खावड़ा इंडिया ब्रिज के पास की बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस और वायुसेना की टीमें पहुंच चुकी हैं और मामले की गहन जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया हो सकता है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ड्रोन का मलबा बरामद कर लिया गया है और विशेषज्ञ इसकी तकनीकी जांच में जुटे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कहां से संचालित किया गया।

भारत-पाक संबंधों में बढ़ा तनाव

इस संदिग्ध गतिविधि के पीछे पाकिस्तान की भूमिका होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए जोरदार कार्रवाई की है, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने उकसावे वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं और एलओसी पर फायरिंग तथा मोर्टार दागने जैसी गतिविधियों को तेज कर दिया है। गुरुवार को भी पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से गोलीबारी की, जिससे सीमावर्ती गांवों के लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

भारतीय सेना ने भी इस चुनौती का करारा जवाब दिया है। इसके अलावा, 6-7 मई की रात भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले में हाफिज सईद और मसूद अजहर के आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया। इस हमले में मसूद अजहर के 10 रिश्तेदारों समेत उसके चार करीबी सहयोगियों के मारे जाने की सूचना है।

फिलहाल ड्रोन धमाके की जांच जारी है और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Share
अगला लेख → अब एक और खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर, टीम ने नए खिलाड़ी की घो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *