मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अब एक और खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर, टीम ने नए खिलाड़ी की घोषणा की

अब एक और खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर, टीम ने नए खिलाड़ी की घोषणा की

आईपीएल का मौजूदा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसी बीच कई खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से टिकी हुई है।

टीम मैनेजमेंट ने देवदत्त की जगह एक अनुभवी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। आरसीबी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मयंक अग्रवाल को टीम से जोड़ा है। मयंक को इस सीजन की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने नहीं खरीदा था, लेकिन अब उन्हें एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी ने टीम में शामिल किया है।

देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन इस सीजन बेहद धमाकेदार तो नहीं रहा, लेकिन उन्होंने स्थिरता जरूर दिखाई। उन्होंने इस बार 10 मुकाबलों में 247 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 150.61 रहा और दो बार अर्धशतक भी जड़े। आरसीबी के क्रिकेट निदेशक ने उनके बाहर होने को टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया है और कहा कि वे टॉप ऑर्डर के अहम खिलाड़ी थे।

वहीं दूसरी ओर, मयंक अग्रवाल के अनुभव की बात करें तो वे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान रह चुके हैं और आईपीएल में अब तक 127 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। पिछले सीजन वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन इस बार टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब आरसीबी की टीम में शामिल होकर उन्हें दोबारा खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

Share
अगला लेख → भारत-पाक तनाव के बीच सऊदी विदेश मंत्री की भारत यात्रा, एस जय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *