मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जवाबी हमले पर सीएम योगी ने सेना और प्रधानमंत्री को सराहा, लोगों से की यह खास अपील

जवाबी हमले पर सीएम योगी ने सेना और प्रधानमंत्री को सराहा, लोगों से की यह खास अपील

पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने कड़ा और निर्णायक जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया है। इस जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना ने यह ऑपरेशन मंगलवार और बुधवार की रात को अंजाम दिया और इसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इस महत्वपूर्ण सैन्य अभियान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को शाबाशी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस सशक्त और निर्णायक नेतृत्व के लिए बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह सेना ने पहलगाम की घटना का साहसिक जवाब दिया, वह सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत की बेटियों से उनका सिंदूर छीनने की कोशिश कर रहे थे, अब उन्हें अपने परिवारों को खोना पड़ा है।

सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में हर नागरिक को सेना और पुलिस के हौसले को बढ़ाने के लिए उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

गौरतलब है कि पहलगाम में चार आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी। ये आतंकवादी टूरिस्टों को धर्म पूछकर निशाना बना रहे थे। इस निर्मम हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और घाटी में पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ा। हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अब भारतीय सेना ने उनका चुन-चुन कर हिसाब चुकता कर दिया है।

Share
अगला लेख → बरेली, गाजियाबाद और आगरा में सुरक्षा मॉक ड्रिल, सायरन बजने प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *