मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रॉकेट अटैक के बाद पंजाब में अलर्ट, पटाखों पर रोक; पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

रॉकेट अटैक के बाद पंजाब में अलर्ट, पटाखों पर रोक; पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते सभी हमलों को विफल कर दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, श्रीनगर समेत कई शहरों में नागरिक इलाकों को टारगेट किया गया था, लेकिन सभी मिसाइलें आसमान में ही नष्ट कर दी गईं।

अमृतसर के कुछ खेतों में मिसाइलों का मलबा गिरा मिला है, जो यह दर्शाता है कि भारत ने हमले का प्रभावी जवाब दिया। पंजाब में संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट जैसे उपायों से आम जनता को युद्ध जैसे हालातों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया जा रहा है।

राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर पंजाब के सीमावर्ती जिलों में तेज धमाके वाले पटाखों और आतिशबाजी पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अमृतसर, मोगा और कपूरथला में यह बैन 5 जुलाई तक लागू रहेगा, और शादी या अन्य आयोजनों में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही, पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियाँ अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की स्वीकृति दी जाएगी। राज्य पुलिस को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच, पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान कुपवाड़ा जैसे इलाकों में रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी कर रहा है। इससे न सिर्फ स्थानीय नागरिकों में दहशत फैली है, बल्कि कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Share
अगला लेख → पाकिस्तान पर भारतीय मिसाइल अटैक से लोगों में फैली अफरा-तफरी,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *