मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

पाकिस्तान पर भारतीय मिसाइल अटैक से लोगों में फैली अफरा-तफरी, वीडियो में लोगों ने जाहिर की चिंता

पाकिस्तान पर भारतीय मिसाइल अटैक से लोगों में फैली अफरा-तफरी, वीडियो में लोगों ने जाहिर की चिंता

भारत द्वारा पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमलों से पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया है। यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत की गई थी। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह हिल गया।

इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू सहित भारत के कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी खतरों को सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारत ने और अधिक सख्त जवाब देते हुए कई मिसाइलें पाकिस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों में दागीं, जिससे वहां भारी दहशत का माहौल बन गया है।

इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुर्री इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति यह कहते हुए नजर आता है कि, “पूरे इलाके में धमाकों की आवाज गूंज रही है। भारतीय सेना ने रात करीब 8-9 बजे के बीच फायरिंग शुरू की और अलग-अलग सेक्टरों में गोलीबारी की जा रही है।” वीडियो में एक और स्थानीय व्यक्ति कहता सुनाई देता है, “अल्लाह हू अकबर… काफी देर से कश्मीर की तरफ से आवाजें आ रही हैं और मिसाइलें भी दिखाई दे रही हैं।”

बताया जा रहा है कि भारत के इस ड्रोन और मिसाइल हमले में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। इस भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान ने करीब 100 मिसाइलें भारत पर दागीं, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें हवा में ही मार गिराया। साथ ही पाकिस्तान के ड्रोन और फाइटर जेट्स भी भारतीय वायुसेना द्वारा ध्वस्त कर दिए गए। जवाबी कार्रवाई में भारत ने कई बार मिसाइलें दागीं, जिससे PoK सहित पाकिस्तान के अन्य इलाकों में डर और अफरा-तफरी का माहौल है।

Share
अगला लेख → पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने हाथ फैलाए, भारी नुकस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *