मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

CM योगी ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बेहाल है और उसकी चीखें सुनाई दे रही हैं

CM योगी ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बेहाल है और उसकी चीखें सुनाई दे रही हैं

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया पाकिस्तानी गतिविधियों पर भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाक प्रायोजित आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद हमारी सशस्त्र सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देश की सेना के साथ खड़े रहें और उनके हौसले को मज़बूती दें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि आज पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को असहाय और लाचार स्थिति में पा रहा है।

सीएम योगी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा: “भारत विजयी है और विजयी रहेगा। जय हिंद।”

भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान व पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। इस जवाबी हमले से पाकिस्तान सकते में आ गया और उसने एलओसी पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी मजबूती से मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

इस सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान की स्थिति डांवाडोल हो गई है और वहां का आम नागरिक भय के साए में जी रहा है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और ज़रूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करेगा।

भारतीय सेना की रणनीतिक कार्रवाई और कड़ी प्रतिक्रिया के चलते पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इसी घबराहट में वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहानुभूति की भीख मांगने लगा है।

Share
अगला लेख → मेरठ में स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद, इमरजेंसी स्टाफ की छुट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *