मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेरठ में स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद, इमरजेंसी स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द, CCU में अब नहीं होगी परीक्षा

मेरठ में स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद, इमरजेंसी स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द, CCU में अब नहीं होगी परीक्षा

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मेरठ प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है। हालात को देखते हुए मेरठ के मेडिकल कॉलेज और सभी सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से भारत पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बड़ी सैन्य कार्रवाई की है, जिससे पाकिस्तानी सेना में खलबली मच गई है। इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। साथ ही पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई शहरों को ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने अधिकतर हमलों को विफल कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट, कई ड्रोन और मिसाइलों को भारतीय वायुसेना ने हवा में ही मार गिराया।

इस स्थिति को देखते हुए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने देशभर में आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों का आह्वान किया है। FAIMA ने डॉक्टरों और विभिन्न चिकित्सा संगठनों से अनुरोध किया है कि वे रक्तदान शिविरों का आयोजन करें और हर संभव तरीके से देश की रक्षा में लगे सैनिकों का समर्थन करें। संगठन ने बताया कि चिकित्सा समुदाय पूरी तरह से सेना के साथ खड़ा है और हर चुनौती के लिए तैयार है।

Share
अगला लेख → भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, लखनऊ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *