मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरियाणा के सिरसा में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी मिसाइल हमले को नाकाम किया

हरियाणा के सिरसा में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी मिसाइल हमले को नाकाम किया

सिरसा, हरियाणा: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार, सिरसा में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की अत्याधुनिक ‘फतह-2’ मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। यह मिसाइल लगभग 400 किलोमीटर की मारक क्षमता रखती है और पाकिस्तान के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक मानी जाती है। हालांकि, भारत की मजबूत रक्षा प्रणाली के आगे यह पूरी तरह असफल रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे हमलों के जवाब में भारत ने उसकी वायुसेना के चार ठिकानों को निशाना बनाया है। हालांकि चौथे ठिकाने की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अतिरिक्त, श्रीनगर के नजदीक भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है। साथ ही, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक पाकिस्तानी पोस्ट को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि भारत ने अपनी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी अलर्ट पर रख दिया है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हर एक उकसावे वाली कार्रवाई का करारा जवाब दे रही है। जम्मू सीमा के आसपास मौजूद पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया है, जहां से ड्रोन हमलों की कोशिशें की जा रही थीं। भारत की त्वरित और सटीक कार्रवाई से पाकिस्तान में खौफ का माहौल बन गया है और उसकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है।

Share
अगला लेख → नोएडा में रेड अलर्ट, भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र सुरक्षा बढ़ा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *