मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर- ट्रंप का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर- ट्रंप का बड़ा बयान

भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” से परेशान पाकिस्तान ने वैश्विक मंचों पर भारत के साथ शांति स्थापित करने की गुहार लगाई थी। इसी दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल प्रभाव से युद्धविराम (सीजफायर) हो गया है।

भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने ट्रंप के इस बयान की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हुई रातभर की बातचीत के बाद यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई।”

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि भारत और पाकिस्तान ने तात्कालिक युद्धविराम पर सहमति जताई है। हालांकि, उन्होंने भारत पर किए गए विफल हमलों को लेकर कोई खेद नहीं जताया। इसके बजाय उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने का प्रयास किया है।

Share
अगला लेख → अखिलेश यादव का मिशन 2027 शुरू, सीएम योगी पर कसा तंज- इस बार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *