मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अयूब पर NSA तामील कराया गया ,भड़काऊ पर्चे बंटवाने का आरोप

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अयूब पर NSA तामील कराया गया ,भड़काऊ पर्चे बंटवाने का आरोप

लखनऊ – पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब  के खिलाफ सोमवार को NSA की कार्रवाई की गई है. लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है. डीएम ने कहा कि डॉ. अयूब पर यह कार्रवाई धार्मिक भावनाएं भड़काने और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने के चलते की गई है. अयूब को बकरीद से एक दिन पहले 1 अगस्त को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था. दरअसल लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अयूब पर मुकदमा दर्ज किया गया था. उन पर उर्दू के अखबारों में भड़काऊ बयान वाला पोस्टर छपवाने पर पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज किया था. 153a, 505 और आईटी एक्ट में ये एफआईआर दर्ज की गई

लखनऊ में हजरतगंज के सब इंस्पेक्टर केके सिंह ने ये मुकदमा दर्ज कराया था. उनके ऊपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार गोरखपुर पुलिस को लखनऊ पुलिस से मिले संदेश के बाद बड़हलगंज पुलिस ने डॉ अयूब को उनके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया.

Share
अगला लेख → मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन,कोरोना से थे संक्रमित

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *