Uncategorized

भाजपा के मंत्री का विवादित बयान,बलात्कारियों के हाथपैर काटने की बात कही

मुज़फ्फरनगर – उत्तराखंड के राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल मुज़फ्फरनगर में मिडिया से बात करते हुए चौकाने वाला बयान दे दिया,उन्होंने हाथरस और बलरामपुर की घटनाओ के आरोपियों को हाथ पैर काटकर चौराहे पर छोड़ देने की बात कही

मंत्री ने कहा की इस तरह के सामूहिक बलात्कार का काम जो करते हैं, यह वहशी दरिंदे हैं, इनमें तो बस एक ही सजा है, इनके हाथ-पैर काट कर चौराहे पर छोड़ दिया जाए, क्योंकि हम सब समाज के लोग हैं, कोर्ट में हमारा विश्वास है, तो कोर्ट इसमें ऐसा प्रावधान करें ऐसा काम करने वालों को कम से कम मृत्युदंड की सजा जरूर हो और मेरी समझ में ऐसा हो भी गया है, ऐसा एक-दो केस में हुआ भी है ,लेकिन कोर्ट में इसमें जल्दी सुनवाई करनी चाहिए बहुत दिन हो जाते हैं जिससे न्याय देर से मिलता है।
कार्यवाही में जाति धर्म नहीं होना चाहिए वह लड़की है चाहे किसी की भी हो उसके साथ अत्याचार हुआ है ,बेटी है उसके साथ अपराध हुआ है तो दंड होना ही चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button