मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव का मिशन 2027 शुरू, सीएम योगी पर कसा तंज- इस बार होगा असली मुकाबला

अखिलेश यादव का मिशन 2027 शुरू, सीएम योगी पर कसा तंज- इस बार होगा असली मुकाबला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वे भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चौथे दिन भी अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सीधा मुकाबला ‘योगी बनाम प्रतियोगी’ के रूप में देखने को मिलेगा। पढ़े-लिखे युवा, रोजगार के इच्छुक लोग और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की उम्मीद रखने वाले लोग मौजूदा सरकार से असंतुष्ट हैं और बदलाव चाहते हैं।

एयर स्ट्राइक को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों को राजनीतिक लाभ का साधन नहीं बनाना चाहिए। आतंकवाद का खात्मा और सीमाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश की सेना बहादुर है और उसका मनोबल बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने निजीकरण पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि शिक्षा और नौकरियों का निजीकरण पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों को हाशिये पर ले जा रहा है। निजीकरण के कारण पढ़ाई महंगी होती जा रही है, जिससे हमारे बच्चे पीछे छूट रहे हैं। यह एक सुनियोजित साजिश है जो पीडीए समाज को विकास की धारा से काट रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा पीडीए की ताकत को और संगठित करेगी।

योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो काला चश्मा पहनकर रोशनी से दूर हैं, वो प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि यह सरकार अनुपयोगी और अयोग्य है, और विकास के नाम पर विनाश का रास्ता अपना रही है।

Share
अगला लेख → रात भर की नींद न पूरी हो तो दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहता है, इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *