मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

धमकी से दहला विराट कोहली का पसंदीदा स्टेडियम, बम से उड़ाने की मिली चेतावनी

धमकी से दहला विराट कोहली का पसंदीदा स्टेडियम, बम से उड़ाने की मिली चेतावनी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पहले पाकिस्तान ने LOC के पास भारत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया था, और अब उसने भारत के बड़े शहरों में हमले शुरू कर दिए हैं। भारतीय सेना इन हमलों का मजबूत जवाब दे रही है। जब पाकिस्तान के हवाई हमले विफल हो गए, तो उसने धमकी भरे ईमेल भेजने की कायराना कोशिशें शुरू की हैं। एक ऐसे ही ईमेल में इंदौर के होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है, साथ ही अस्पताल को भी निशाना बनाने की बात की गई है।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई है। इस सूचना के बाद एमपीसीए सचिव ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ईमेल में लिखा गया है- “पाकिस्तान से पंगा मत लो।”

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर नामक धमकी के तहत भेजे गए इस ईमेल के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने साइबर टीम के जरिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही बम स्क्वाड की मदद से स्टेडियम की तलाशी भी ली गई, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस धमकी के पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। दिल्ली पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

होलकर स्टेडियम भारतीय क्रिकेट का एक प्रमुख स्थल है और यहां कई महत्वपूर्ण मैच हो चुके हैं। 2016 में यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया था और भारत ने न्यूजीलैंड को 311 रन से हराया था।

Share
अगला लेख → पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना अब बेहद आसान है, जानें कैसे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *