मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ऑपरेशन सिंदूर थमा नहीं है, और सीजफायर तोड़ने पर करारा जवाब मिलेगा – सूत्रों का दावा

ऑपरेशन सिंदूर थमा नहीं है, और सीजफायर तोड़ने पर करारा जवाब मिलेगा – सूत्रों का दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौते के बावजूद, विश्वसनीय सूत्रों ने आगाह किया है कि यदि पाकिस्तान द्वारा कोई उल्लंघन होता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी चालू है। भारत ने 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में यह सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि 10 मई को जब दोनों देशों ने संघर्षविराम पर सहमति जताई, उसके कुछ ही समय बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलें भेजीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसे उल्लंघन जारी रहते हैं, तो इसके नतीजे गंभीर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और इसका मकसद आतंकियों व उनके समर्थकों को यह संदेश देना है कि पाकिस्तान में कोई भी जगह उनके लिए सुरक्षित नहीं है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि आतंकी अब पाकिस्तान के किसी एक इलाके में प्रशिक्षण प्राप्त करके किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर जाकर नहीं छुप सकते। “जो लोग सोचते हैं कि चार मंजिला बंगलों में बैठकर वे महफूज रहेंगे, उन्हें समझना चाहिए कि हम उन्हें वहां भी ढूंढ निकालेंगे,” सूत्रों ने चेतावनी दी।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय और लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके स्थित अड्डे समेत नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह कार्रवाई पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या के दो सप्ताह बाद की गई।

इस बीच, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान के डीजीएमओ (सेना संचालन महानिदेशक) ने भारत के समकक्ष से संपर्क किया है और दोनों पक्षों ने सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति जताई है। इसके तहत 12 मई की दोपहर को डीजीएमओ स्तर की बैठक भी तय की गई है।

हालांकि, दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के कुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की खबरें सामने आईं। इस दौरान भारत के डिफेंस सिस्टम ने श्रीनगर में ब्लैकआउट के बीच एक पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

Share
अगला लेख → प्रियंका गांधी का शहीदों को नमन, कहा - देश हमेशा आपका आभारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *