मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बड़ी कार्रवाई: यूपी-नेपाल सीमा पर 350 अवैध धर्मस्थलों पर चला बुलडोजर, सरकार ने दी जानकारी

बड़ी कार्रवाई: यूपी-नेपाल सीमा पर 350 अवैध धर्मस्थलों पर चला बुलडोजर, सरकार ने दी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध रूप से बने धार्मिक स्थलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन जिलों में सरकारी और निजी भूमि पर बने अवैध मदरसे, मस्जिदें, मजारें और ईदगाहों को चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।

राज्य सरकार के अनुसार, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जैसे जिलों में प्रशासन ने अवैध धार्मिक निर्माणों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी धर्म के नाम पर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

श्रावस्ती में सबसे अधिक कार्रवाई
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, श्रावस्ती जिले में 10 और 11 मई को सार्वजनिक और निजी जमीनों पर बने 104 अवैध मदरसों, एक मस्जिद, पांच मजारों और दो ईदगाहों को चिन्हित किया गया। सभी को नोटिस देने के साथ सील भी कर दिया गया है। इसके अलावा एक अवैध मदरसा गिरा दिया गया और निजी जमीन पर बने दो गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को सील किया गया।

कुल 350 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थल चिन्हित
राज्य सरकार के बयान के मुताबिक अब तक नेपाल सीमा से सटे छह से अधिक जिलों में 350 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थलों की पहचान की जा चुकी है। बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और पीलीभीत में भी अवैध मस्जिदों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → 'ऑपरेशन सिंदूर' की याद में 17 नवजात बच्चियों को मिला 'सिंदूर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *