मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पूरी भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, नए कप्तान के सामने होंगी कई मुश्किलें

पूरी भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, नए कप्तान के सामने होंगी कई मुश्किलें

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछली बार भारत ने टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, लेकिन उसके बाद से टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। खासतौर पर तीन प्रमुख खिलाड़ियों ने एक के बाद एक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब जब भारतीय टीम फिर से टेस्ट मैच खेलने उतरेगी, तो वह एक बदली हुई टीम के रूप में नजर आएगी।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान ही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और बीच सीरीज से ही स्वदेश लौट आए थे। हालांकि उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों के भीतर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ये दोनों दिग्गज केवल पांच दिन के अंतर पर संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। अब टीम इंडिया को नए सिरे से तैयार करने की चुनौती सामने है — एक ओर सलामी बल्लेबाज की खोज चल रही थी, वहीं अब चौथे नंबर के बल्लेबाज की जगह भी भरनी होगी।

जहां तक ओपनर की बात है, तो केएल राहुल एक मजबूत विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर पारी की शुरुआत की है और अच्छा प्रदर्शन भी किया है, हालांकि रोहित शर्मा के रहते उन्हें ऊपर खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। अब उनके पास फिर से ओपनर की भूमिका निभाने का मौका हो सकता है। उनके अलावा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन का नाम भी चर्चा में है।

साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी बन सकती है नई ताकत

साई सुदर्शन ने हाल ही में हुए आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। अगर उन्हें टीम में ओपनिंग का मौका मिलता है, तो केएल राहुल को निचले क्रम में खेलने की छूट मिलेगी, जो उनके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी युवा जोड़ी होगी, जो अगर जमती है, तो लंबे समय तक भारत को एक स्थिर शुरुआत दे सकती है। अब देखना ये होगा कि चयनकर्ता किस पर भरोसा जताते हैं।

विराट कोहली की जगह कौन लेगा?

विराट कोहली के टेस्ट से रिटायर होने के बाद चौथे नंबर की जगह खाली हो गई है। इस स्थान के लिए दो प्रमुख खिलाड़ी रेस में हैं — श्रेयस अय्यर और सरफराज खान। अय्यर लंबे समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं, लेकिन अब उन्हें वापसी का मौका मिल सकता है। वहीं सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। दोनों में से किसे मौका मिलेगा, यह चयनकर्ताओं के लिए एक मुश्किल फैसला होगा।

नई कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े हैं। जो भी नया कप्तान बनेगा, उसके सामने टीम को फिर से खड़ा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। ऐसे में यह इंग्लैंड दौरा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकता है।

Share This
अगला लेख → कोहली के संन्यास के बाद कौन भरेगा नंबर-4 की जगह? इन खिलाड़िय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun