मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शोपियां जिले के केल्लर गांव में हुई मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

शोपियां जिले के केल्लर गांव में हुई मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केल्लर क्षेत्र के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान (CASO) के तहत इलाके की घेराबंदी की हुई थी और इसी दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। चारों ओर से इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके।

हाल ही की आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सेना पूरी तरह से सतर्क हो गई है। कुछ दिन पहले अनंतनाग के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सोमवार शाम पाकिस्तान से आए एक संदिग्ध ड्रोन के दिखने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी और बढ़ा दी है।

भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सेना ने यह स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य आतंकवाद का जड़ से खात्मा है।

पिछले कई दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा घाटी में आतंकियों के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शोपियां के केल्लर इलाके में हुई यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सेना का कहना है कि जब आतंकियों ने खुद को घिरा पाया, तो उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

Share
अगला लेख → यूपी के नए डीजीपी को लेकर मंथन तेज, इन वरिष्ठ अधिकारियों के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *