मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्र ने बुलेटप्रूफ वाहन को काफिले में जोड़ा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्र ने बुलेटप्रूफ वाहन को काफिले में जोड़ा

भारत सरकार ने हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। प्राप्त उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार, अब उनके काफिले में एक अतिरिक्त बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है और उनका सुरक्षा कवच और कड़ा किया गया है। अब एस जयशंकर को देशभर की यात्राओं के दौरान एक हाई-सिक्योरिटी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

अब तक कैसी सुरक्षा थी?
विदेश मंत्री को पहले Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा प्रदान की जाती है। पहले उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसे पिछले साल अपग्रेड कर Z श्रेणी में बदला गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की जगह CRPF ने उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।

सुरक्षा में बढ़ोतरी क्यों हुई?
सुरक्षा में यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा हालिया खतरे का आकलन करने के बाद CRPF ने सुरक्षा को और मजबूत करने की सिफारिश की थी। इसके तहत जयशंकर के लिए ज्यादा सतर्कता और अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जरूरत महसूस की गई।

Z कैटेगरी सुरक्षा क्या होती है?
Z श्रेणी की सुरक्षा में 24 घंटे हथियारबंद CRPF के कमांडो विदेश मंत्री के साथ रहते हैं। उनके साथ यात्रा करने के दौरान 12 या उससे अधिक प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। CRPF देशभर में 210 से अधिक प्रमुख व्यक्तियों को VIP सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान में फंसे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू की भारत वाप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun