मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

BSF के जवान पूर्णम शाहू के परिवार ने कहा- ‘दो हफ्ते तक नींद नहीं आई, केंद्र सरकार का तहे दिल से धन्यवाद

BSF के जवान पूर्णम शाहू के परिवार ने कहा- ‘दो हफ्ते तक नींद नहीं आई, केंद्र सरकार का तहे दिल से धन्यवाद

पाकिस्तान द्वारा बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शाहू को रिहा किए जाने के बाद, उनके परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और बीएसएफ अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा निवासी शाहू को सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंपा।

शाहू को 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के एक दिन बाद, फिरोजपुर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया था। बीएसएफ के अनुसार, वे ड्यूटी के दौरान “अनजाने में” सीमा पार कर गए थे।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, “हम प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार और बीएसएफ के प्रति बेहद आभारी हैं। यह दो हफ्ते हमारे लिए बहुत तनावपूर्ण और चिंता से भरे रहे। हम हर पल उनकी सुरक्षा की दुआ कर रहे थे। अब जब वे लौट आए हैं, तो हम उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारी प्रार्थनाएं रंग लाई हैं।”

बीएसएफ के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जवान का शांतिपूर्वक और प्रोटोकॉल के तहत भारत को सौंपा गया। आगे बताया गया कि जवान की संपूर्ण चिकित्सकीय जांच, काउंसलिंग और ‘डीब्रीफिंग’ की जाएगी, जिसमें उनसे 21 दिन की पाकिस्तानी हिरासत से जुड़ी जानकारियां ली जाएंगी।

बीएसएफ की 24वीं बटालियन के शाहू को फिलहाल सक्रिय ड्यूटी पर नहीं तैनात किया जाएगा। उन्हें पंजाब फ्रंटियर द्वारा शुरू की गई जांच प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि घटना की पूरी तह तक जांच हो सके और किसी भी संभावित चूक का पता चल सके।

इस मौके पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने जवान की वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सरकार की तत्परता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Share
अगला लेख → IPL 2025 से पहले ही इस तेज़ गेंदबाज़ की टीम में धमाकेदार एंट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *