मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

IPL 2025 की वापसी के साथ आई बुरी खबर – मैच में नहीं उतरेगा दिल्ली का अहम खिलाड़ी

IPL 2025 की वापसी के साथ आई बुरी खबर – मैच में नहीं उतरेगा दिल्ली का अहम खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बरकरार है। टीम के अभी तीन मुकाबले शेष हैं, जो बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं। दिल्ली फिलहाल 13 अंकों और +0.362 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

हालांकि, टीम को बड़ा झटका तब लगा जब खबर आई कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस बारे में टीम मैनेजमेंट को सूचित कर दिया है।

मैकगर्क का प्रदर्शन इस सीजन में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। छह मैचों में उन्होंने सिर्फ 55 रन बनाए, जिसमें 38 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। वो न तो टिक पाए और न ही टीम को ठोस शुरुआत दिला सके। ऐसे में कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया। गौरतलब है कि दिल्ली ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था।

इस बीच टीम को अन्य विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर भी संशय है। मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), फॉफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका) ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे शेष मुकाबलों में खेलेंगे या नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हुए तीन मुकाबले 18 मई को गुजरात टाइटंस, 21 मई को मुंबई इंडियंस और 25 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं। ये सभी मैच टीम के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेहद अहम होंगे।

Share
अगला लेख → 'किंगडम' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई, विजय देवरकोंडा के फैंस क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *