मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ के किसान पथ पर डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, हादसे में 5 यात्रियों की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, हादसे में 5 यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान पथ पर एक डबल डेकर बस में आग लगने से पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। इस घटना में कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि आग लगते ही ड्राइवर और क्लीनर बस से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के गियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की थी। हादसे के वक्त बस में लगभग 80 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश नींद में थे। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें एक किलोमीटर दूर से नजर आ रही थीं। आग लगने के कारण बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मियों ने बताया कि बस का आपातकालीन दरवाजा नहीं खुल पाने से यात्री बाहर नहीं निकल पाए, जिससे कई लोगों की जान चली गई। पुलिस और पीजीआई की मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share
अगला लेख → पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *