मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नूंह से फिर एक पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट, जानिए भारत में अब तक कितने स्पाई हुए काबू

नूंह से फिर एक पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट, जानिए भारत में अब तक कितने स्पाई हुए काबू

पहलागाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत देशभर में असामाजिक तत्वों और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी सिलसिले में हरियाणा के नूंह जिले से एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किया गया शख्स मोहम्मद तारीफ है, जो हरियाणा के मेवात जिले के तावड़ू तहसील स्थित कंगरका गांव का रहने वाला है। नूंह पुलिस ने मोहम्मद तारीफ और पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों के खिलाफ तावड़ू सदर थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि तारीफ भारत की सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था।

इससे पहले भी इसी जिले से राजाका गांव के अरमान नामक युवक को दो दिन पहले दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। अरमान पर भी भारत की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी को देने का आरोप है। जांच एजेंसियों की ओर से मिले इनपुट के बाद यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार, अरमान लंबे समय से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए पाकिस्तानी संपर्कों के साथ सूचनाएं साझा कर रहा था। उसके मोबाइल से सेना से जुड़ी जानकारियां, तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

अब तक 11 संदिग्धों की गिरफ्तारी

“ऑपरेशन सिंदूर” की शुरुआत के बाद अब तक पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. ज्योति मल्होत्रा (हरियाणा)
  2. अरमान (नूंह, हरियाणा)
  3. मोहम्मद तारीफ (नूंह, हरियाणा)
  4. देवेंद्र सिंह ढिल्लों (कैथल, हरियाणा)
  5. मोहम्मद मुर्तजा अली (जालंधर, पंजाब)
  6. गजाला (पंजाब)
  7. यासीन मोहम्मद (पंजाब)
  8. सुखप्रीत सिंह (गुरदासपुर, पंजाब)
  9. करणबीर सिंह (गुरदासपुर, पंजाब)
  10. शहजाद (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)
  11. नोमान इलाही (कैराना, उत्तर प्रदेश)

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सुरक्षा एजेंसियां देशविरोधी तत्वों पर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं और किसी भी कीमत पर देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

Share
अगला लेख → ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *