मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी अपराधी मारा गया, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी अपराधी मारा गया, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज़ी से जारी है। इसी सिलसिले में उमरीबेगमगंज थाना, खोड़ारे थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक कुख्यात इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोनू पासी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, .32 बोर का एक खोखा कारतूस, एक तमंचा और .315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

मामला 24 और 25 अप्रैल की रात का है, जब करीब 2:30 बजे उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के देवीदीन के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई थी। चोरी के दौरान जब घर का एक सदस्य जाग गया और चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो उसे गोली मार दी गई। इस घटना के बाद देवीदीन ने पुलिस में केस दर्ज कराया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन टीमें बनाईं और सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय किया।

पुलिस की छानबीन और कार्रवाई के चलते 8-9 मई की रात को एसओजी, सर्विलांस और उमरीबेगमगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन बदमाशों – बृजेश उर्फ छोटू पासी, पल्लू पासी और नानमुन्ना लोध – को मुठभेड़ के बाद पकड़कर जेल भेज दिया।

हालांकि इस दौरान मुख्य आरोपी सोनू पासी उर्फ भूरे फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उस पर पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित किया जा चुका था। इसी दौरान 19 और 20 मई की रात को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू पासी मोटरसाइकिल से सलोनी मोहम्मदपुर बंधा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख सोनू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली थाना प्रभारी के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share
अगला लेख → राजधानी और लखनऊ-काठगोदम एक्सप्रेस पर हमला नाकाम, यूपी में बड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *