मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजधानी और लखनऊ-काठगोदम एक्सप्रेस पर हमला नाकाम, यूपी में बड़ा रेल हादसा टला

राजधानी और लखनऊ-काठगोदम एक्सप्रेस पर हमला नाकाम, यूपी में बड़ा रेल हादसा टला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो अलग-अलग मौकों पर ट्रेनों को पटरी से उतारने की गंभीर साजिश नाकाम कर दी गई। यह मुमकिन हो पाया ट्रेन चालकों की सतर्कता और समझदारी से, जिनकी सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना दलेलनगर और उमरताली रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 1129/14 के पास की है। सोमवार शाम लगभग 5:45 बजे पहली कोशिश राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाकर की गई। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 20504 राजधानी एक्सप्रेस जब इस ट्रैक से गुजर रही थी, तब अराजकतत्वों ने डाउन लाइन पर लकड़ी के गुटखे और अर्थिंग वायर रखकर उसे डिरेल करने की योजना बनाई थी।

हालांकि, राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दूर से ही ट्रैक पर रुकावट देख ली और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद उन्होंने खुद जाकर ट्रैक से लकड़ी और तार हटाए और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इस कारण राजधानी एक्सप्रेस लगभग 5 से 10 मिनट तक रुकी रही।

दूसरी ट्रेन पर फिर से हमला

पहली घटना के कुछ ही मिनट बाद दूसरी कोशिश की गई। इस बार अराजकतत्वों ने काठगोदाम से लखनऊ जा रही 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को निशाना बनाया। ट्रेन के लोको पायलट ने फिर से समय रहते ट्रैक पर रखे गए रुकावटों को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। उन्होंने ट्रैक से बाधाएं हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया और स्टेशन मास्टर को पूरे मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी हरदोई के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, बालामऊ आरपीएफ के प्रभारी और अन्य रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक की अच्छी तरह जांच करने के बाद लगभग शाम 7:30 बजे उसे पूरी तरह से क्लियर किया गया। फिलहाल घटना की जांच जारी है और दोषियों की तलाश में टीमें सक्रिय हैं।

Share
अगला लेख → वीएचपी पदाधिकारी की गिरफ्तारी से बरेली में हंगामा, हिंदू संग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *