मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

शादी की रस्मों से पहले ही दुल्हन ने दम तोड़ा, खुशियों का माहौल मातम में बदला

शादी की रस्मों से पहले ही दुल्हन ने दम तोड़ा, खुशियों का माहौल मातम में बदला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां थाना छतारी के अंतर्गत गांव कमौना में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब जयमाला से पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद बारात बिना दुल्हन के ही अपने गांव लौट गई।

जानकारी के अनुसार, 17 मई को शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के डड़ुआ मुस्तफाबाद गांव से चुन्नीलाल के बेटे टिंकू की बारात कमौना गांव में बनवारी लाल के घर आई थी। बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। कुछ बाराती भोजन के बाद वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग दूल्हे के साथ लड़की वालों के घर पर ही रुक गए।

रात लगभग 2 बजे दुल्हन सोनम ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन घबरा गए और तुरंत उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया।

मामला संदिग्ध लगने पर डॉक्टरों ने अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को गमगीन माहौल में सोनम का अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना से परिवार ही नहीं, पूरा गांव शोक में डूब गया है। जहां एक दिन पहले शादी की तैयारियों से रौनक थी, वहीं अब हर तरफ मातम पसरा हुआ है। फिलहाल अलीगढ़ के थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → यूपी के इस शहर में जल्द ही किफायती मकान उपलब्ध होंगे, EWS वर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *