मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजस्थान के टोंक, राजसमंद और पाली कलेक्ट्रेट को बम धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

राजस्थान के टोंक, राजसमंद और पाली कलेक्ट्रेट को बम धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

जयपुर: राजस्थान के टोंक, राजसमंद और पाली जिलों के कलेक्ट्रेट कार्यालयों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। तीनों जिलों में तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

टोंक में जैसे ही धमकी की सूचना मिली, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटनाक्रम को प्रदेश की कमजोर कानून-व्यवस्था का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “जब देश के प्रधानमंत्री दो दिन बाद राजस्थान आ रहे हैं, उस ठीक पहले इस तरह की धमकियां सामने आना बेहद गंभीर विषय है। आए दिन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को धमकियां मिल रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।” उन्होंने राज्य की खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

भीलवाड़ा में निकली मॉकड्रिल

इसी बीच मंगलवार सुबह भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट में भी बम की धमकी की सूचना मिली। प्रशासन और पुलिस दल मौके पर पहुंचे, परिसर को खाली कराया गया और तलाशी ली गई। हालांकि, बाद में एएसपी पारस जैन ने पुष्टि की कि यह एक मॉकड्रिल (अभ्यास) थी।

इस पूरी घटनाक्रम ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब उच्चस्तरीय नेता प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं।

Share
अगला लेख → IB प्रमुख तपन डेका का कार्यकाल बढ़ा, अब 20 जून 2026 तक रहेंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *