मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कोर्ट मैरिज के बाद गांव से निकाले जाने पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने जान दी, यूपी में दर्दनाक घटना

कोर्ट मैरिज के बाद गांव से निकाले जाने पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने जान दी, यूपी में दर्दनाक घटना

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने समाजिक अस्वीकृति और परिवार की बेरुखी से आहत होकर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दिल दहला देने वाली घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना मंगलवार रात कंधिया रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय रोहित कुमार यादव और 24 वर्षीय काजल गौतम ने हाल ही में अदालत में विवाह किया था। लेकिन अलग-अलग जातियों से होने के कारण दोनों को समाज और अपने परिवारों से स्वीकृति नहीं मिली। गांव वालों ने उन्हें बहिष्कृत कर दिया था, जिससे दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रोहित पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी निशा देवी ने सोमवार को उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी सौंपा था, जिसमें पति की दूसरी शादी की शिकायत की गई थी। बताया जा रहा है कि रोहित और काजल पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे।

सोमवार को दोनों ने अदालत में विवाह कर लिया और मंगलवार की शाम अपने गांव लौटे। लेकिन गांव और परिवार की अस्वीकृति ने उन्हें तोड़ दिया। परिजनों ने दोनों को अपनाने से इंकार कर दिया और गांव छोड़ने के लिए कह दिया। इसी मानसिक दबाव में दोनों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Share
अगला लेख → यूपी में देर रात अफसरों के तबादले, इन जिलों के जिलाधिकारी हट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *