मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बसव राजू कौन था? एनकाउंटर में ढेर हुआ एक करोड़ का इनामी कुख्यात नक्सली सरगना

बसव राजू कौन था? एनकाउंटर में ढेर हुआ एक करोड़ का इनामी कुख्यात नक्सली सरगना

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर सीमा क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 50 घंटे से ज्यादा समय तक चले इस ऑपरेशन के दौरान डीआरजी जवानों ने माओवादी संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य बासव राजू को मार गिराया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बासव राजू पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

बसव राजू नक्सल संगठन के सबसे बड़े नेताओं में से एक था और गणपति के बाद संगठन की कमान उसी के हाथों में थी। वह रणनीति बनाने, हथियारों की आपूर्ति कराने और संगठन को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। उसके खिलाफ देश के 16 राज्यों की पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं।

बताया गया है कि यह मुठभेड़ अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के बीच के घने जंगलों में हुई, जहां डीआरजी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान एक सुरक्षा बल के सहयोगी की जान चली गई और एक जवान घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, माड़ डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर संयुक्त दल को रवाना किया गया था। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Share
अगला लेख → नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी में FIR, प्रधानमंत्री मोदी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *