मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सरकारी कंपनी के मुनाफे में 3 गुना उछाल, निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़ मची

सरकारी कंपनी के मुनाफे में 3 गुना उछाल, निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़ मची

एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा शाखा एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च 2025) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि इस अवधि में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब तीन गुना बढ़कर 233.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लाभ 80.95 करोड़ रुपये रहा था।

बढ़ी आमदनी और खर्च

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी की आय में भी अच्छा इजाफा हुआ है। जनवरी-मार्च 2024 में जहां कंपनी की आय 553.06 करोड़ रुपये थी, वहीं इस साल की समान तिमाही में यह बढ़कर 751.50 करोड़ रुपये हो गई।
इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 444.63 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 425.84 करोड़ रुपये था।

आईपीओ और विस्तार योजनाएं

गौरतलब है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2024-25 में आईपीओ लाकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने आंध्र प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन हब के विकास के लिए 33 साल की लीज पर जमीन भी ली है। यह कंपनी एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी प्रमुख इकाई है और सरकार की ग्रीन एनर्जी योजनाओं का अहम हिस्सा मानी जाती है।

शेयर बाजार में जोश

कंपनी के शानदार नतीजों के बाद बुधवार को इसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मंगलवार को 103.00 रुपये पर बंद हुआ शेयर बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 103.15 रुपये पर खुला, लेकिन नतीजों के बाद इसमें तेज खरीदारी देखी गई और इसका भाव इंट्राडे हाई 108.25 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि कारोबार के अंत में कुछ मुनाफावसूली के चलते शेयर 2.35 रुपये यानी 2.28% की बढ़त के साथ 105.35 रुपये पर बंद हुआ।

अब भी इश्यू प्राइस से नीचे

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का 52 वीक हाई 155.30 रुपये और 52 वीक लो 84.60 रुपये रहा है। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 88,771.38 करोड़ रुपये है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 108 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो, बुधवार की तेजी के बावजूद इसके शेयर अभी भी इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → ऑपरेशन सिंदूर के बाद इन ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50% तक …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *