मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

वायरल तस्वीर ने बढ़ाई नवांकुर की परेशानी, पुलिस पूछताछ करेगी

वायरल तस्वीर ने बढ़ाई नवांकुर की परेशानी, पुलिस पूछताछ करेगी

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इस समय आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस की हिरासत में हैं। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही हैं। इसी बीच कोर्ट ने ज्योति की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

इसी मामले में हरियाणा के एक और यूट्यूबर नवांकुर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह ज्योति मल्होत्रा के साथ नजर आ रहे हैं। नवांकुर “यात्री डॉक्टर” नाम से यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉगिंग चैनल चलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा पुलिस अब नवांकुर से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। बता दें कि ज्योति और नवांकुर को पाकिस्तान दूतावास में आयोजित एक पार्टी में एक साथ देखा गया था।

नवांकुर ने भी पाकिस्तान की यात्रा की थी और उस यात्रा का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया था। फिलहाल नवांकुर आयरलैंड में हैं, लेकिन जैसे ही वे भारत लौटते हैं, पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

ज्योति का कबूलनामा और पाकिस्तान से संबंध
पुलिस द्वारा रात 11:30 बजे ज्योति का मेडिकल करवाया गया, जिसके बाद उन्हें सुबह 9:30 बजे कोर्ट में पेश किया गया। अब तक की पूछताछ में एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।

ज्योति मल्होत्रा ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारों पर काम कर रही थी। उसका संपर्क पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश उर्फ अहसान-उर-रहीम से था। साल 2023 में वीजा के सिलसिले में वह पाकिस्तान हाई कमीशन, दिल्ली गई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश से हुई। उसी के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई।

पाकिस्तान में किन लोगों से मिली ज्योति?
ज्योति ने बताया कि दानिश के कहने पर उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उसे अली हसन नाम के व्यक्ति ने ठहरने और घूमने की व्यवस्था करवाई थी। अली हसन ही उसे पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मिलवाने ले गया था। वहां उसकी मुलाकात शाकिर और राणा शहबाज से भी हुई थी।

इस मामले में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है और सुरक्षा एजेंसियों को कई सुराग मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → भारत में एक राज्य ने सूअरों की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *