मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, उधारी वाले ने ही मार-मारकर कर दिया अधमरा

पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, उधारी वाले ने ही मार-मारकर कर दिया अधमरा

बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां उधार में मीट देने की कीमत एक दुकानदार को अपनी जान जोखिम में डालकर चुकानी पड़ी। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंगेरीगंज मोहल्ले की है, जहां 51 वर्षीय मो. मंजूर, जो पेशे से मीट दुकानदार हैं, के साथ मारपीट और लूट की गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित मो. मंजूर का कहना है कि उनकी दुकान विष्णु चौक के पास स्थित है। कुछ दिन पहले राहुल नामक युवक ने उनसे करीब 7,000 रुपये का मीट उधार में लिया था। जब मो. मंजूर ने उससे अपने बकाया पैसे की मांग की, तो राहुल ने उन्हें फोन कर पैसे देने के बहाने बुलाया। लेकिन जैसे ही मो. मंजूर मौके पर पहुंचे, उन्हें अगवा कर लिया गया और बुरी तरह पीटा गया।

हमलावरों ने उन्हें उलाव हवाई अड्डे के पास एक लीची बगान में अधमरी हालत में फेंक दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने मो. मंजूर के पास से 11,000 रुपये नकद और उनकी बाइक भी छीन ली। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्पष्ट है कि उधारी का लेन-देन अब केवल आर्थिक जोखिम नहीं, बल्कि जानलेवा भी बनता जा रहा है।

Share
अगला लेख → कौन हैं आशय मिश्रा, जिनसे चोरी-छुपे मिल रही हैं प्रणाली राठौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *