मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो इनामी नक्सलियों को किया ढेर

झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो इनामी नक्सलियों को किया ढेर

झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के दो कुख्यात नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। इन मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से एक पप्पू लोहरा था, जिस पर सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि दूसरा प्रभात गंझू था, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा एक घायल नक्सली को जिंदा गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक इंसास राइफल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ लातेहार जिले के इचवार जंगल में किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों इनामी नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ इचवार के घने जंगलों में हुई, जिसमें झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी।

इस अभियान को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से पप्पू लोहरा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

Share
अगला लेख → Lucknow : राइजिंग यूपी - 8 साल उन्नति के सेमिनार का भव्य आयो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *