मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आपसी विवाद के कारण बक्सर में तीन लोगों की गोली लगने से मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

आपसी विवाद के कारण बक्सर में तीन लोगों की गोली लगने से मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार के बक्सर जिले में आपसी विवाद के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में आज सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, गिट्टी और बालू के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद हथियारबंद समूह ने इस खूनी हमला किया। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।

बताया गया है कि शुक्रवार को अहियापुर के निवासी विनोद यादव और सुनील यादव का गिट्टी-बालू बेचने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद आज सुबह हथियारबंद लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। वे नहर के किनारे टहल रहे थे, तभी दूसरे गुट के लोगों से झड़प हुई और उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी।

घायलों मंटू सिंह को पेट और पैर में, जबकि पुंज सिंह यादव को पेट में गोली लगी है। दोनों को पहले कोचस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वहीं, इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली एक महिला की भी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पटना के श्री कृष्णापुरी इलाके में एक 28 वर्षीय महिला का गला रेत हुआ और आंशिक रूप से जला हुआ शव उसके किराए के घर में पाया गया। पुलिस ने इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और आरोपी उसे जानता था। पुलिस अधीक्षक (मध्य पटना) स्वीटी सहरावत ने संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि एक अपार्टमेंट के फर्श पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा है।

Share
अगला लेख → अमेठी में दो टैंकरों की टक्कर, एक ड्राइवर की मौके पर मौत, दू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *