मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी: ड्राइवर को जेसीबी पर लटकाकर की गई निर्मम पिटाई

राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी: ड्राइवर को जेसीबी पर लटकाकर की गई निर्मम पिटाई

ब्यावर, राजस्थान से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना की खबर आई है, जहां एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पुलिस और कानून की परवाह किए बिना एक ड्राइवर की जघन्य रूप से पिटाई करता रहा। तेजपाल सिंह नामक आरोपी ने डंपर चालक को डीजल चोरी के शक में अपने फार्म हाउस पर जेसीबी की मदद से लटकाकर लगभग दो से तीन घंटे तक बेरहमी से पीटा। इस दौरान पीड़ित को ज़ंजीरों से बांध कर उसके शरीर पर पानी और नमक छिड़कने जैसी अमानवीय कृत्य भी किए गए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव की बताई जा रही है और लगभग दो-तीन दिन पुरानी है। पीड़ित की हालत काफी नाज़ुक है, लेकिन पुलिस थाने तक इस मामले की जानकारी नहीं पहुंच पाई है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

तेजपाल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल रह चुका है, जेल जा चुका है और अवैध बजरी खनन तथा उसके परिवहन में भी उसका प्रभाव माना जाता है। वह पहले भी पुलिस के सामने दबाव बनाता रहा है और उसके एक वीडियो भी सामने आ चुका है जिसमें वह जांच में शामिल लोगों को धमकाते नजर आता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेजपाल सिंह के नाम का ऐसा खौफ है कि कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता। अब जब इस घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ है, तब भी पुलिस की मौन प्रतिक्रिया चिंताजनक है।

समाजसेवकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और तेजपाल सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि इतने गंभीर और अमानवीय मामले की जानकारी थाने तक क्यों नहीं पहुंच पाई, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं।

Share This
अगला लेख → लखन ने जेल में बिताए 43 साल, 103 की उम्र में मिली रिहाई, आखि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Light rain
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun