मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

“विदेश यात्रा का मकसद पार्टी नहीं, भारत की छवि को प्रस्तुत करना है” ,शशि थरूर का बड़ा बयान

“विदेश यात्रा का मकसद पार्टी नहीं, भारत की छवि को प्रस्तुत करना है” ,शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिका रवाना होने से पहले स्पष्ट किया कि वे विदेश जाकर किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि अपने देश की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका में यह बताने जा रहे हैं कि बीते चार दशकों से पाकिस्तान किस प्रकार आतंकवाद को समर्थन देता आया है और इससे भारत को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

थरूर भारत सरकार द्वारा गठित उस बहुदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े मसलों पर भारत की स्थिति स्पष्ट करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सांसद
शशि थरूर के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में एलजेपी (रामविलास) की सांसद शांभवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफराज अहमद, तेलुगु देशम पार्टी के जी.एम. हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, भाजपा के तेजस्वी सूर्या और भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं।

इन देशों की करेंगे यात्रा
अमेरिका के अलावा यह प्रतिनिधिमंडल पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया का भी दौरा करेगा। इन देशों में ये नेता पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद, हालिया पहलगाम हमला और भारत-पाक संघर्ष के बारे में जानकारी साझा करेंगे। साथ ही पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के पोषक के रूप में उजागर किया जाएगा।

केंद्र सरकार के सात प्रतिनिधिमंडल
भारत सरकार ने कुल सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल गठित किए हैं। इन सभी में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं। इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों सहित अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भागीदार देशों तक भारत की आतंकवाद विरोधी नीतियों, सैन्य अभियानों और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है। कुल मिलाकर ये प्रतिनिधिमंडल 32 देशों और यूरोपीय संघ मुख्यालय (ब्रसेल्स) का दौरा करेंगे।

प्रतिनिधिमंडलों का ब्योरा

  • बैजयंत पांडा (भाजपा) – सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
  • रविशंकर प्रसाद (भाजपा) – यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क
  • संजय कुमार झा (जेडीयू) – इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर
  • श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) – यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन
  • शशि थरूर (कांग्रेस) – अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया
  • कनिमोझी करुणानिधि (DMK) – स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
  • सुप्रिया सुले (NCP-SP) – मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
Share
अगला लेख → पलवल में 59 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागजात किए गए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *