मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पलवल में 59 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागजात किए गए जब्त

पलवल में 59 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागजात किए गए जब्त

हरियाणा के पलवल जिले में शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उटावड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर पुलिस ने 59 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी के पास वैध पहचान पत्र नहीं थे, और जो दस्तावेज दिखाए गए, वे फर्जी निकले।

पुलिस को खुफिया विभाग से सूचना मिली थी कि ईंट भट्ठे पर अवैध विदेशी नागरिक काम कर रहे हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से बरामद लोगों से जब दस्तावेज मांगे गए तो वे वैध प्रमाण नहीं दिखा सके। जांच के दौरान पता चला कि ये सभी लोग लगभग 10 साल पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां मजदूरी कर रहे थे।

पुलिस ने इनके पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। अब इन सभी की पहचान और पते की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनकी भारत में घुसपैठ किस रास्ते से और किन माध्यमों से हुई।

फिलहाल, पुलिस सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रही है और जल्द ही इन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share
अगला लेख → नोएडा में कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि, दिल्ली के बाद ट्रेवल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *