मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अजीत अगरकर ने विराट कोहली के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी, बताया कब उन्होंने ये निर्णय दिल से लिया था

अजीत अगरकर ने विराट कोहली के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी, बताया कब उन्होंने ये निर्णय दिल से लिया था

भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला खेलने इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जो 20 जून से शुरू होगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को कुल 5 टेस्ट मैच खेलने हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए 24 मई को टीम का स्क्वाड भी घोषित कर दिया गया है। स्क्वाड के ऐलान के बाद, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता से विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किए गए, जिनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया।

कोहली ने अप्रैल में ही दी थी जानकारी
पिछले कुछ वर्षों में विराट कोहली का टेस्ट फॉर्म शानदार नहीं रहा है। 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर उन्होंने 5 मैचों में केवल एक शतकीय पारी ही खेल पाई थी, जिससे उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद 12 मई को कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। अब इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वाड के चयन के बाद, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि विराट ने अप्रैल महीने में ही अपना फैसला कर लिया था और अब उसका आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है।

कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल नंबर-4 की बल्लेबाजी की जगह कौन संभालेगा, क्योंकि लंबे समय तक यह स्थान विराट कोहली के नाम रहा है। इस इंग्लैंड दौरे में इस स्थान पर केएल राहुल या उपकप्तान ऋषभ पंत को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस टेस्ट श्रृंखला के साथ ही टीम इंडिया के लिए एक नए युग की शुरुआत होने वाली है।

Share
अगला लेख → महंगे हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से परेशान हैं? ये आसान टिप्स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *