मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

शादी रहते हुए किसी और से प्रेम संबंध रखना दंडनीय अपराध है?

शादी रहते हुए किसी और से प्रेम संबंध रखना दंडनीय अपराध है?

राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ 12 साल पुराने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। तेज प्रताप ने न सिर्फ इस रिश्ते को स्वीकार किया, बल्कि खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी किया।

तेज प्रताप की इस पोस्ट के बाद राजनीति में हलचल मच गई और पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बीच सवाल उठ रहा है कि जब तेज प्रताप की पहली पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला अब भी कोर्ट में लंबित है, तो क्या इस तरह किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहना या प्यार जताना कानूनन अपराध है?

कानूनी विशेषज्ञ का कहना है कि अब ऐसे रिश्तों को भारतीय कानून में आपराधिक श्रेणी में नहीं रखा गया है। पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 497 के तहत विवाहेतर संबंध (adultery) को अपराध माना जाता था। लेकिन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) में इसे अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।

इसका मतलब है कि यदि कोई शादीशुदा व्यक्ति किसी अन्य महिला या पुरुष के साथ संबंध रखता है, तो वह अब अपराध नहीं माना जाएगा। हाँ, यह जरूर हो सकता है कि ऐसे रिश्ते तलाक का आधार बन सकते हैं और अदालत में इसे सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है।

तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की बेटी हैं। उनका तलाक अभी अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में जब तक तलाक का फैसला नहीं आ जाता, तेज प्रताप कानूनी रूप से शादीशुदा माने जाएंगे। फिर भी, नए कानून के अनुसार किसी और महिला के साथ प्रेम संबंध रखना अब अपराध नहीं है।

Share This
अगला लेख → शिवपाल यादव पहलगाम हमले को लेकर जमकर बरसे बोले 'सिंदूर का कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun