मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शिवपाल यादव पहलगाम हमले को लेकर जमकर बरसे बोले ‘सिंदूर का कितना सम्मान किया’

शिवपाल यादव पहलगाम हमले को लेकर जमकर बरसे बोले ‘सिंदूर का कितना सम्मान किया’

कन्नौज – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कन्नौज पहुंचे, जहां उन्होंने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सिंदूर” वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खून में सिंदूर होने की बातें करते हैं, लेकिन सिंदूर का कितना सम्मान किया गया है, यह सब जनता जानती है। इसे बताने की आवश्यकता नहीं है।

पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आतंकवादी देश में कैसे घुस आए, यह गंभीर सवाल है। उन्होंने पूछा कि जब ये आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें वहीं क्यों नहीं रोका गया? इस मुद्दे पर उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

शिवपाल यादव ने कहा कि जीएसटी पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है और इससे हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी शत्रु संपत्तियों को बेच रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं जैसे सीबीआई और न्यायपालिका पर कब्जा कर चुकी है। उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि बीजेपी निष्पक्ष चुनाव नहीं कराती है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा के दौरान पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि “मोदी का खून नहीं, नसों में गर्म सिंदूर बह रहा है।” यह बयान भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद दिया गया था, जिसमें पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई थी।

Share
अगला लेख → कोरोना की वापसी! महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए संक्रमित,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *