मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

छुट्टियों में ट्रेन से घर जा रहे यात्रियों को नहीं होगी परेशानी लगेंगे एक्‍स्‍ट्रा कोच.

छुट्टियों में ट्रेन से घर जा रहे यात्रियों को नहीं होगी परेशानी लगेंगे एक्‍स्‍ट्रा कोच.

नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियों में रेलयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है, खासकर कुछ खास रूटों पर जहां यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इस बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस सहित कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। इससे बिहार समेत कई राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि छह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी 2-टियर कोच जोड़े जा रहे हैं। यह कदम गर्मियों की छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं।

जिन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, वे हैं:

भुवनेश्वर से नई दिल्ली (22811): 1 जून से 29 जून तक

नई दिल्ली से भुवनेश्वर (22812): 2 जून से 30 जून तक

भुवनेश्वर से नई दिल्ली (22823): 2 जून से 30 जून तक

नई दिल्ली से भुवनेश्वर (22824): 3 जून से 1 जुलाई तक

भुवनेश्वर से नई दिल्ली (20817): 7 जून से 28 जून तक

नई दिल्ली से भुवनेश्वर (20818): 8 जून से 29 जून तक

रेलवे का कहना है कि ट्रेनों की बुकिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है और यदि जरूरत पड़ी तो इन अतिरिक्त कोचों की अवधि को जुलाई के शुरुआती दिनों तक बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि इस समय पर वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक होती है।

रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सीटों की उपलब्धता की सही जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जांच जरूर करें।

Share
अगला लेख → अमरनाथ यात्रा होगी अब और भी आसान, अमित शाह ने किए विशेष इंतज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *