मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

महात्मा गांधी का चश्मा 2.55 करोड़ में हुआ नीलाम

महात्मा गांधी का चश्मा 2.55 करोड़ में हुआ नीलाम

नई दिल्ली – ब्रिटेन के ब्रिस्टल में महात्मा गांधी के चश्मे की नीलामी हुई. शुक्रवार को हुई इस ऑनलाइन नीलामी में गांधी जी के चश्मे को छह मिनट की बोली के बाद एक अमेरिकी कलेक्टर ने 2 करोड़ 55 लाख रुपये में खरीदा. यह नीलामी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स एजेंसी की तरफ से हुई और इसके नीलामीकर्ता एंड्रयू स्टो ने कहा कि इस नीलामी से कंपनी के नाम एक अभूतपूर्व रिकार्ड बन गया है. इन चश्मों से न केवल हमारी कंपनी की नीलामी का रिकॉर्ड बना है बल्कि साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक महत्व की खोज भी हुई है.

नीलामीकर्ता एंड्रयू स्टो ने कहा कि इस चश्मे का मालिक मैंग्ससफील्ड का एक बुजुर्ग व्यक्ति है जिसने कहा है कि नीलामी से प्राप्त धन को वह अपनी बेटी के साथ बांटेगा. माना जा रहा है कि 1920 के दशक में चश्मे के मालिक के एक रिश्तेदार ने दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी ने उन्हें यह चश्मा भेटस्वरूप दिया था. इसके बाद यह चश्मा कई पीढ़ियों से उनके परिवार में ही रहा है. गांधी जी अक्सर मेहमानों को अपनी चीजें भेंट में दे दिया करते थे.

Share
अगला लेख → दिल्ली के नमूने यहां आकर पूछते हैं कोरोना पर आपने क्या किया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *