मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली के नमूने यहां आकर पूछते हैं कोरोना पर आपने क्या किया – योगी आदित्यनाथ

दिल्ली के नमूने यहां आकर पूछते हैं कोरोना पर आपने क्या किया – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – यूपी विधानसभा मानसून सत्र में अपने सम्बोधन में CM योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि हमने यूपी के लोगों को कोरोना से बचाने में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया। अब हम उन्हें क्या बताए हमने क्या-क्या किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली और यूपी के आंकड़ों के साथ उदाहरण पेश किया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में आप सांसद संजय सिंह पर निशाना साधा ,संजय सिंह पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में रहकर यूपी सरकार पर हमला बोल रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक ​निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है।

मुख्यमंत्री ने कहा की 492 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही का प्रधानमंत्री के करकमलों से शुभारंभ होना उत्तर प्रदेश वाासियों के लिए गौरव ​का विषय है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 में इस के अंदर सत्ता लोलुप राजनीति की एक बड़ी गलती का परिमार्जन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर की धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही लोग हैं जो जातिवाद का झंडा लेकर चलते हैं। ये लोग वही लोग हैं, जो कन्नौज के नीरज मिश्र नाम के एक ब्राम्हण का सिर कटवा के मंगवाते हैं।

मानसून सत्र के तीसरे दिन CM योगी विपक्ष पर पूरी तरह अक्रामक रहे। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग तिलक-तराजू के नाम पर समाज में जहर घोलते हैं। राम और परशुराम में भेद बताकर गंदी सियासत करते हैं। जातिवादी, विभाजनकारी, कुत्सित मानसिकता रखते हैं। इसी वजह से देश की खुशी के साथ खुश नहीं हो सकते हैं। देश की खुशी के साथ वही लोग खुश हो सकते हैं जिनमें मर्यादा और धैर्य हो। लोकतंत्र बगैर लोकलाज के नहीं चलता। झूठ का सहारा लेकर कुछ समय के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा सकती है। लेकिन विधाता सब देख रहा है। समय आने पर देश जवाब देगा। जनता जवाब देगी।

Share
अगला लेख → 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के दोस्त सोढ़ी की विदा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *