मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
आज झारखंड बंद का ऐलान, BJP के प्रदर्शन से गरमाई रांची की सियासत रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज

क्या बुखार चढ़ते ही दवा लेना सही है? डॉक्टर्स से जानें सही तरीका और समय

क्या बुखार चढ़ते ही दवा लेना सही है? डॉक्टर्स से जानें सही तरीका और समय

अक्सर लोग बुखार चढ़ते ही दवा का सहारा लेते हैं ताकि जल्दी आराम मिल सके, लेकिन क्या यह सही तरीका है? डॉक्टरों के अनुसार, हर बार बुखार आते ही तुरंत दवा लेना ज़रूरी नहीं होता। हल्के बुखार में शरीर खुद संक्रमण से लड़ने के लिए तापमान बढ़ाता है, इसलिए आराम और पर्याप्त पानी पीना सबसे बेहतर होता है।

यदि बुखार 100°F (लगभग 38°C) से अधिक हो और साथ में कमजोरी, ठंड लगना या अन्य गंभीर लक्षण हों, तब पैरासिटामोल या डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवा लेनी चाहिए। डॉक्टरों की सलाह है कि दवा लेने से पहले बुखार का स्तर और लक्षण समझना जरूरी है।

डॉक्टर एम. के. सिंह के मुताबिक,
“हल्के बुखार में तुरंत दवा लेना ठीक नहीं, लेकिन अगर बुखार बढ़े या बने रहे तो दवा का सेवन जरूरी हो जाता है।”

सिरदर्द या शरीर में दर्द होने पर भी बिना जरूरत के बार-बार पेनकिलर नहीं लेना चाहिए। दवाओं का सेवन करते समय डॉक्टर की सलाह लेना और सही मात्रा में लेना आवश्यक है, क्योंकि अत्यधिक दवा से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बुखार की दवाइयों में सबसे सुरक्षित विकल्प पैरासिटामोल होता है, जो दिन में दो-तीन बार खाना खाने के बाद ली जा सकती है। एंटीबायोटिक्स केवल तभी लें जब डॉक्टर ने खास बैक्टीरियल इन्फेक्शन की पुष्टि की हो, क्योंकि अनियंत्रित सेवन से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।

अगर तीन-चार दिन तक बुखार नहीं उतरता या बढ़ता रहता है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

इसलिए बुखार में दवा लेने का सही समय और तरीका समझना आवश्यक है, ताकि जल्द सेहतमंद हुए और दवाइयों के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Share This
अगला लेख → मालवेयर से लेकर साइबर बुलिंग तक: ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,111 -431 (-0.55%)
निफ्टी 24,439 -145 (-0.59%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 86% 💨 6 km/h
Dehradun