मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर, MCX पर 1,27,500 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छूआ, जानें अपने शहर का ताजा रेट l

सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर, MCX पर 1,27,500 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छूआ, जानें अपने शहर का ताजा रेट l

15 अक्टूबर 2025 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है, जिसने सोने को नए इतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है। दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, जो लगातार बढ़ रहे वैश्विक तनाव और निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग का संकेत है।

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ता तनाव, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने सोने की कीमतों को बूस्ट दिया है। इसी के साथ चांदी की कीमतें भी तेजी के साथ बढ़ीं और 1,60,000 रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही हैं।

देश के बड़े शहरों में भी सोने ने महंगाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का ताजा रेट 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलोर, पटना, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें इस स्तर के आसपास बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट)
दिल्ली: ₹1,28,510

मुंबई: ₹1,26,889

कोलकाता: ₹1,26,080

चेन्नई: ₹1,26,629

हैदराबाद: ₹1,26,150

बैंगलोर: ₹1,26,200

पटना: ₹1,26,000

धनतेरस के समीप इस तेजी का असर खरीददारों और निवेशकों पर बड़ा पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक अनिश्चतता के चलते सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

Share
अगला लेख → कानपुर के पनकी यार्ड के पास मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-हावड़ा र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *