मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
आज झारखंड बंद का ऐलान, BJP के प्रदर्शन से गरमाई रांची की सियासत रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज

NIA की बड़ी कार्रवाई, अलकायदा से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

NIA की बड़ी कार्रवाई, अलकायदा से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – देश में अल-कायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ का भंडाफोड़ हुआ हुआ है. केरल और पश्चिम बंगाल में एनआईए (NIA) ने अलकायदा के 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. आज एनआईए की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की. एनआईए ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्णाकुलम में रेड की. एनआईए ने कहा है कि सभी गिरफ्तार आतंकवादी आतंकी साजिश से जुड़े हुए हैं.

NIA ने कहा है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक इन गिरफ्तार व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था. एनआईए ने कहा है कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यह गिरोह सक्रिय रूप से धन उगाहने में लगा था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों और गोला-बारूद की खरीद के लिए दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे थे. संभव है कि इस गिरफ़्तारी से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित आतंकवादी हमले रोके जा सके हैं.

एनआईए ने कहा है कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, स्वदेशी आग्नेयास्त्र, घरेलू शारीरिक कवच और होममेड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए गए हैं.

Share This
अगला लेख → अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला देते हुए TikTok औ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,126 -416 (-0.53%)
निफ्टी 24,442 -142 (-0.58%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 86% 💨 6 km/h
Dehradun