मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी पटना में छात्रों का हल्लाबोल, सीएम आवास घेराव मार्च के दौरान पुलिस से झड़प CM योगी का बड़ा दावा- यूपी में 7 महीने का चीनी स्टॉक, 15 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी मिलें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात प्रदर्शनकारियों के साथ पहुंचे CM विजय, रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हुआ एमओयू किसान परिवार में जन्मे गुलाब सिंह लोधी ने आजादी के लिए न्योछावर कर दिया जीवन – योगी आदित्यनाथ 80वें आजादी दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा संदेश, महिलाओं की आर्थिक आजादी से लेकर ‘रंगला पंजाब’ तक का विजन

Punjab में 3,100 ग्रामीण खेल मैदान होंगे तैयार, CM भगवंत मान बोले- युवाओं को नशे से दूर रखने में मिलेगी मदद

Punjab में 3,100 ग्रामीण खेल मैदान होंगे तैयार, CM भगवंत मान बोले- युवाओं को नशे से दूर रखने में मिलेगी मदद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण इलाकों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 509 से अधिक आधुनिक ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य में समर्पित किए जा चुके ग्रामीण खेल मैदानों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है। सरकार का कहना है कि इन सुविधाओं से गांवों के युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में कुल 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इनके निर्माण के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा राज्य के इस वर्ष के खेल बजट को 1,744 करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार गांवों में करीब 6,000 जिम स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में खेल और फिटनेस की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

भगवंत मान के मुताबिक, दूसरे चरण में जिन 509 खेल मैदानों को जनता को समर्पित किया गया है, उनमें लुधियाना के 43, मानसा के 41, संगरूर के 36, बठिंडा और पटियाला के 34-34, श्री मुक्तसर साहिब के 33 और अमृतसर के 32 मैदान शामिल हैं। बाकी खेल मैदान राज्य के अन्य जिलों के गांवों में तैयार किए गए हैं।

इन ग्रामीण खेल मैदानों में फुटबॉल गोलपोस्ट, वॉलीबॉल पोल, बच्चों के लिए झूले और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार गांव की पसंद के अनुसार खेल सामग्री भी उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। उदाहरण के लिए, जिन गांवों में क्रिकेट लोकप्रिय है, वहां खिलाड़ियों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल पंजाब की संस्कृति और गौरवशाली विरासत का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की गई थी, जिसके बाद खेल बजट में बढ़ोतरी के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, तैयारी और बेहतर प्रदर्शन के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक 40,415 खिलाड़ियों को करीब 135 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा चुकी है।

भगवंत मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है। ग्रामीण स्तर पर आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर ही बेहतर मंच मिल सकेगा। सरकार इन पहलों को पंजाब के नशा विरोधी अभियान से भी जोड़ रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर आकर्षित हों और नशे से दूर रहें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
अगला लेख → राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *