मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ अब महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हो सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पुणे में कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अब कांग्रेस नागपुर और लातूर में भी छात्रों के साथ संवाद की तैयारी कर रही है। हालांकि, नागपुर में होने वाले कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी देशभर के छात्रों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ को मंच देना है। हाल ही में पुणे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों के साथ शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की स्वतंत्रता और आदिवासी छात्रों से जुड़े विषयों पर चर्चा की थी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महाराष्ट्र में इस कार्यक्रम के लिए पुणे, नागपुर और लातूर को चुना गया है। पुणे में पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि अब नागपुर में अगले आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी का दावा है कि पुणे का कार्यक्रम युवाओं के बीच काफी प्रभावी रहा और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से साझा किए गए।

नागपुर को लेकर कांग्रेस की रणनीति राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है। यह शहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों के साथ-साथ बीजेपी, आरएसएस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी राजनीतिक हमला बोल सकते हैं।

फिलहाल कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं, लेकिन राहुल गांधी के कार्यालय ने अभी तक नागपुर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। पार्टी का कहना है कि जल्द ही कार्यक्रम के अगले चरण का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Share
अगला लेख → यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *