मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए करना पड़ सकता है इंतज़ार

माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए करना पड़ सकता है इंतज़ार

जम्मू – देश में कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे लॉक डाउन अब खत्म होने को है सरकार ने अनलॉक 1 की शुरुवात कर दी है जिसमे सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गयी है, 8 जून खुलने वाले मंदिरो में माता वैष्णो देवी के दरबार खुलेंगे की नहीं इस पर अभी स्थिति साफ़ नहीं है कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा को 18 मार्च को रोक दिया गया था.

यात्रा का संचालन करने वाला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस यात्रा के बंद होने के बाद से कटरा से माता के मंदिर परिसर तक के 12 किलोमीटर ट्रैक पर सैनीटाइज़ेशन का व्यापक अभियान चला रहा है. श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा का संचालन करने वाले श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि यात्रा को शुरू करने का अंतिम फैसला बोर्ड ही लेगा. बोर्ड ने दावा किया है कि फिलहाल वो उन दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहा है, जो धर्मस्थलों की यात्रा को शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग को जारी करनी है.

श्राइन बोर्ड का कहना है की वो अभी प्रदेश सरकार द्वारा जारी होने वाली गाइडलाइन्स का इंतजार कर रहा है, ताकि यात्रा को शुरू करने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाए. तो ऐसे में यात्रा शुरू होगी या नहीं इसपर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है.

Share
अगला लेख → चीन को आर्थिक झटका देने की तैयारी में मुख्यमंत्री योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *